Zee Bihar Jharkhand Bihar Weather : बिहार में 44 डिग्री के पार हुआ पारा… जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Bihar Weather : बिहार में 44 डिग्री के पार हुआ पारा... जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Bihar Weather : बिहार राज्य इन दिनों भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहा है. बुधवार को मोतिहारी, बक्सर और शेखपुरा में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने के कारण हीट वेव की स्थिति बनी रही.तपती धूप और गर्म पछुआ हवा का प्रवाह से बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, राज्य में 44 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किए गए हैं. बीते बुधवार को भी बिहार के तीन शहर हीटवेव की चपेट में रहे. इनमे मोतिहारी, बक्सर और शेखपुरा में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने के कारण हीट वेव की स्थिति बनी रही. बुधवार को पटना सहित 12 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा और अधिकांश जगहों पर हीट वेव जैसी स्थिति बनी रही. बक्सर जिले में हवा की गति 43 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. यहां इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि ताजा मौसमी परिस्थितियों के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में आंशिक कमी के आसार हैं. दक्षिण बिहार में बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं दिख सकते हैं और तापमान में ज्यादा कमी भी नहीं होना क्यों उम्मीद है.

#BiharWeather #Heatwave #IMDAlert #BreakingNews
—————————————————————————————————————————————-
About Channel :

Zee Bihar Jharkhand is The No.1 News Channel Of Bihar Jharkhand.

ज़ी बिहार झारखंड….बिहार और झारखंड का नंबर 1 न्यूज चैनल है, यहां आप अपने राज्य बिहार-झारखंड से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं.

Subscribe & Follow us Us :
YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/ZeeBiharJharkhand

Visit website: https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeBiharJharkhand

Follow us on X: https://x.com/ZeeBiharNews

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zee_bihar_jharkhand/

Watch the full video on YouTube

コメントを送信