#AajTak Black And White Podcast: PM Modi | US Tariff | GST | India China | Social Media | Anjana Om Kashyap

Black And White Podcast: PM Modi | US Tariff | GST | India China | Social Media | Anjana Om Kashyap
PM Modi ने बिहार के गया जी में घुसपैठियों के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों ने बिहार के सीमावर्ती जिलों की डेमोग्राफी को तेजी से बदलना शुरू कर दिया है और अब ये स्थानीय लोगों के संसाधनों पर कब्जा करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, “इस खतरे से निपटने के लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन शुरू करने की बात कही है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की ‘Madman Theory’ आजकल विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस रणनीति के तहत एक नेता क्रोध और गंभीरता से बर्ताव करता है ताकि विरोधी उसकी मांगों को मान लें. पश्चिमी मीडिया का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी बातें मनवाने के लिए इस थियरी का इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 50% टैरिफ लगाने का विचार व्हाइट हाउस में ट्रेड एंड मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी काउंसिल के प्रमुख पीटर नवारो का बताया जा रहा है.

भारत और चीन के रिश्तों में तनाव कम हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी सात साल बाद एसईओ समिट में शामिल होने के लिए चीन जाने वाले हैं. इस बीच, विदेश राज्य मंत्री ने राज्यसभा में चीन के साथ ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध निर्माण को लेकर हुई बातचीत का जिक्र किया.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने वाले मनीष नरेठी की नक्सलियों ने हत्या कर दी.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर फहीम अशरफ ने भारत की महिलाओं के दर्द का मजाक उड़ाते हुए देश की गरिमा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. अब पाकिस्तान ने फहीम अशरफ को एशिया कप की टीम में चुन लिया है। वह 14 सितंबर को भारत के खिलाफ खेल सकते हैं.

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18% जीएसटी को हटाने पर सरकार विचार कर रही है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस जीएसटी को हटाने की मांग कर चुके हैं. हालांकि, अगर सरकार यह जीएसटी हटा भी देती है, तो भी आम लोगों का प्रीमियम कम नहीं होगा

आज सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले पर अपना फैसला सुनाया है. इस फैसले ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के पिछले आदेश को पलट दिया है. तीन जजों की बेंच ने निर्देश दिया है कि जिन कुत्तों को पहले पकड़ा गया था, उन्हें छोड़ दिया जाएगा. इस फैसले से डॉग लवर्स में खुशी है, जबकि डॉग बाइट से पीड़ित परिवारों को निराशा हुई है.

आज सोशल मीडिया कितना खतरनाक हो चुका है, यह एक वायरल वीडियो से साफ हो गया है. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक कॉलेज ने अपने विज्ञापन में दावा किया कि उसके एक छात्र को 1 करोड़ 80 लाख रुपये का पैकेज मिला है. इस दावे को लेकर कुछ लोगों ने एक वीडियो बनाया और फैला दिया कि कॉलेज का विज्ञापन झूठा है. वीडियो में एक आइसक्रीम बेचने वाले लड़के को दिखाया गया, जिसने कहा कि उसकी तस्वीर कॉलेज वालों ने पैसे देने का वादा करके खींची थी, लेकिन कुछ दिया नहीं. लोगों ने इस झूठे वीडियो पर यकीन कर लिया। हकीकत यह है कि कॉलेज के विज्ञापन में दिख रहा छात्र और आइसक्रीम बेचने वाला लड़का दोनों अलग-अलग हैं.

सोशल मीडिया पर सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि डिजिटल लिंचिंग भी होती है. इसका एक उदाहरण गौतमबुद्ध नगर के डीएम का मामला है, जिन्हें अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करने पड़े हैं.

#blackandwhtepodcast #pmmodibiharvisit #ustariffs #indiachina #anjanaomkashyap #gst

Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.

VIDEO COURTESY: SANSAD TV

आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World’s Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews

Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।
#hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news
About Channel:
Aaj Tak is India’s Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://ift.tt/RkWKw1P

Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu

Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak

Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/

Follow us on Facebook: https://ift.tt/P93KtzV

Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak

Follow us on Instagram: https://ift.tt/Lmrlj3f

Subscribe our other Popular YouTube Channels:

India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday

SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons

Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Thank you for your support in keeping this website running.💛

View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信