#AajTak Black And White Full Episode: China का शक्ति प्रदर्शन | China Victory Day Parade | Anjana Om Kashyap

Black And White Full Episode: China का शक्ति प्रदर्शन | China Victory Day Parade | Anjana Om Kashyap
आज चाइना में आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने खुद को कैमरे पर दिखाने के लिए काफी प्रयास किए. जब विक्ट्री परेड से पहले सभी नेताओं ने ग्रुप फोटो सेरेमनी में हिस्सा लिया, तब शाहबाज शरीफ को पहली पंक्ति में खड़ा किया गया था. हालांकि, ग्रुप फोटो के बाद जब नेता मंच की ओर बढ़ रहे थे, तब शाहबाज शरीफ कहीं कोने में थे और उनके आगे कई नेता थे. सभी कैमरों का फोकस चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन पर था।.शाहबाज शरीफ ने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाते हुए इन तीनों नेताओं के बगल में आने की कोशिश की.

राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और किम जोंग के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है. इस बातचीत में तीनों नेता ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अन्य तरीकों से जवान रहने और 150 साल तक जीवित रहने की संभावना पर बात कर रहे हैं.

शी जिनपिंग ने एससीओ समिट और विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया, जिसमें चीन ने अपनी सैन्य शक्ति और हथियारों का प्रदर्शन किया. इस परेड में राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की दोस्ती चर्चा का विषय बनी. दोनों नेताओं ने एक ही गाड़ी से यात्रा की और उनकी द्विपक्षीय वार्ता को निजी रखा गया. सोशल मीडिया पर पुतिन और किम जोंग उन के एक साथ कार में जाने की चर्चा हुई.

वैश्विक राजनीति में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहरा रही है. फ्रांस ने युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है. फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल एक आदेश जारी किया था, जिसमें मार्च 2026 तक सभी अस्पतालों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा गया है. फ्रांस की सरकार ने इस आदेश की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे युद्ध के लिए अपने अस्पतालों को तैयार रखना चाहते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर एकतरफा व्यापार का आरोप लगा रहे हैं. उनका दावा है कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार में अनुचित लाभ उठा रहा है, हालांकि, आंकड़े इन दावों का समर्थन नहीं करते हैं। अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटे में बहुत कम हिस्सेदारी है, और सेवा क्षेत्र में तो अमेरिका भारत के साथ 900 करोड़ रुपये के व्यापार अधिशेष में है.

देश के कई शहरों में बारिश लगातार जारी है. यह मानसून का मौसम अब गर्मियों से राहत देने वाला नहीं, बल्कि तूफानी आपदा बन चुका है, मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मोदी सरकार ने जीएसटी में बड़ा बदलाव करते हुए 12 फीसदी और 28 फीसदी के टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया है. अब सिर्फ पांच फीसदी और 18 फीसदी के दो मुख्य स्लैब लागू होंगे. इसके साथ ही, कुछ लग्जरी और सिन गुड्स पर 40 फीसदी का एक अतिरिक्त स्लैब भी लगाया जाएगा. इस फैसले से रोज़मर्रा की कई चीजें सस्ती हो जाएंगी, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स, लग्जरी प्रोडक्ट्स और तंबाकू जैसे सामान महंगे हो सकते हैं. जीएसटी के सरलीकरण की मांग लंबे समय से हो रही थी. विपक्षी राज्यों ने राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए कंपनसेशन सेस जारी रखने की मांग की है.

#BlackAndWhitePodcast #gst #chinamilitaryparade #france #trump #anjanaomkashyap

Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.

Chapters:
00:00 Story 1- ​Introduction
01:54 Story 2- Shehbaz Sharif Meets Putin-Jinping
05:17 Story 3- Kim Jong Un and Putin in China
07:37 Story 4- China Victory Parade
22:34 Story 5- France Orders Hospitals To Prepare For War
31:35 Story 6- Trump Claims Conspiracy Against US
35:09 Story 7- Delhi-Punjab Floods 2025
36:02 Story 8- GST News

आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World’s Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews

Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

About Channel:
Aaj Tak is India’s Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://ift.tt/sP2dfTY

Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu

Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak

Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/

Follow us on Facebook: https://ift.tt/2FfTBir

Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak

Follow us on Instagram: https://ift.tt/dyPs9qM

Subscribe our other Popular YouTube Channels:

India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday

SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons

Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

Thank you for your support in keeping this website running.💛

View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信