#ZeeNews India-Maldives : भारत के खिलाफ मालदीव ने उठाया ये बड़ा कदम! | Turkey | ZEE News



India-Maldives : भारत के खिलाफ मालदीव ने उठाया ये बड़ा कदम! | Turkey | ZEE News
क्या मोईज्जू मानेंगे नहीं?
क्या मालदीव भारत विरोध की लाइन पर फिर चलने लगा है?
क्या भारत के दुश्मनों के गले लग मालदीव भारत को टेंशन दे रहा है..?

मालदीव की स्थानीय मीडिया ने बताया है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के प्रशासन ने तुर्की से ड्रोन की दो और खेपें आयात की हैं। मुइज्जू की टीम ने पहले भी ऐसा किया था, जो भारत के साथ संबंधों में तनाव की वजह बने थे। मुइज्जू ने समुद्री निगरानी के लिए भारत से मिले डोर्नियर विमानों की जगह तुर्की के ड्रोन लाना चाहते थे। चीन, पाकिस्तान के साथ संबंध और अब तुर्की के साथ मालदीव का नया ड्रोन समझौता भारत की अपने पड़ोस को लेकर चिंता बढ़ा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के विपक्ष समर्थक अधाधु दैनिक ने खबर दी है कि तुर्की से तीन बायरकटार टीबी2 ड्रोनों से भरी दो खेपें हाल ही में तीन दिनों के भीतर पहुंची हैं। अखबार ने उस मालवाहक उड़ान का विवरण भी दिया है, जिससे ये दोनों खेपें आई थीं और उन्होंने किस रास्ते का इस्तेमाल किया।
.
मालदीवियन राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) एक ड्रोन बेस स्थापित कर रहा है। ऐतिहासिक रूप से गण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इंग्लैंड की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) का बेस रहा है। 1965 में ब्रिटेन की ओर से इसे खाली करने के बाद मालदीव की स्वतंत्रता का प्रतीक था। अधाधु ने दावा किया है कि एमएनडीएफ के अधिकारियों ने ड्रोनों का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया लेकिन उसने ड्रोनों का परीक्षण शुरू कर दिया है।

मुइज्जू सरकार ने ड्रोन की लागत साझा करने से इनकार कर दिया है। हालांकि अधाधु ने इसकी लागत 3.7 करोड़ डॉलर बताई है। एक विपक्षी नेता ने इसकी लागतर 9 करोड़ डॉलर होने का दावा किया है। ये सौदे ऐसे समय हो रहे हैं, जब मालदीव की अर्थव्यवस्था लगभग चरमरा रही है। ऐसे में विपक्ष ने ड्रोन पर खर्च को लेकर चिंता जताई है।

एक्सपर्ट का कहना है कि भारत को अपने पड़ोस पर पहले से ज्यादा कड़ी नजर रखने की जरूरत है। चीन, पाकिस्तान, तुर्की मिलकर पश्चिमी हिंद महासागर में भारत से सटे क्षेत्र में जो नया स्वरूप बनाना चाहते हैं, वह चिंता का विषय होना चाहिए। भारत को मालदीव जैसे छोटे देश को तुर्की से ड्रोन की निरंतर आपूर्ति और मिसाइल-सक्षम नौसैनिक पोत के उपहार को गंभीरता से लेना चाहिए। भारत के सामने सवाल यह है कि मालदीव ड्रोन लेने के साथ-साथ मिसाइल-सक्षम नौसैनिक पोत को हथियार बनाने का इरादा भी दिखा रहा है। ऐसे में सवाल है कि वह ऐसा क्यों चाहता है।

Will Muizzu refuse?
Is the Maldives once again pursuing an anti-India stance?
Is the Maldives causing tension for India by embracing India’s enemies?

Local Maldivian media have reported that President Mohamed Muizzu’s administration has imported two more consignments of drones from Turkey. Muizzu’s team has previously done this, which had strained relations with India. Muizzu wanted to replace the Dornier aircraft acquired from India for maritime surveillance with Turkish drones. Relations with China and Pakistan, and now the Maldives’ new drone agreement with Turkey, could increase India’s concerns about its neighborhood.

#turkey #maldives #breakingnews

About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: https://ift.tt/1XftCiO

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://ift.tt/9Aqnieo

Follow us on Instagram: https://ift.tt/lDctWR8

Get latest updates on Telegram: https://ift.tt/2VoDMEc

Thank you for your support in keeping this website running.💛

View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信