#ZeeNews Breaking News: दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में Anant Singh गिरफ्तार , पलट गया खेल ? |



Breaking News: दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में Anant Singh गिरफ्तार , पलट गया खेल ? |
All of you should note that if numbers don’t increase, the double offs will be canceled immediately.
Everyone is receiving double offs, and everyone is also being given leave as needed. However, despite this, people are showing less focus on their work. Please correct this attitude.

क्या मोकामा में जेल जाने से जीत जाएंगे अनंत सिंह?
क्या मोकामा की सीट पर यादव बनाम भूमिहार वाली लड़ाई ने अनंत सिंह के पक्ष में चुनाव पलट दिया है?
जब 2015 में अनंत सिंह के जेल में रहते हुए भी लालू-नीतीश मिलकर भी छोटे सरकार को हरा नहीं पाए तो इस बार 10 साल में समीकरण कितना बदला है?

बात मोकामा के चुनाव की…जहां समीकरण बदलते दिख रहे हैं…जो चुनाव सूरजभान बनाम अनंत सिंह दिख रहा था..वो चुनाव अब पलट गया है…और जेल जाना क्या अनंत सिंह के लिए चुनाव में फायदा करा देगा?? ये सवाल इस वजह से भी क्योंकि 2015 मे जेल में रहना छोटे सरकार के लिए बड़ी बढ़त लाया था…2015 का इतिहास बताएंगे उससे पहले 2025 का चुनाव समझिए क्योंकि मोकामा विधानसभा भूमिहार बहुल है…पिछले 50 साल से इस सीट पर भूमिहार प्रत्याशी ही चुनाव जीतते आ रहे हैं…चाहे उनका दल कोई भी हो। इस क्षेत्र में यादव, धानुक, कोइरी, कुर्मी जाति भी अच्छी तादाद में हैं…लेकिन यहां का भूमिहार वोटर अनंत सिंह का कट्टर समर्थक माना जाता है..लालू यादव के विरोध के बाद भी अनंत सिंह चुनाव जीतते रहे …अभी तक अनंत सिंह पर यादवों का विरोध कोई असर नहीं डाल सका है…और इस बार जो चुनाव में सूरजभान के नाम पर भूमिहार वोटर दो फाड़ में बंटता दिख रहा था…और RJD के सिंबल पर यादव वोट भी सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के साथ जाएगा ही…यानि भूमिहार में दो फाड़ और यादव वोटर के सहारे सूरजभान सिंह अपनी पत्नी वीणा देवी की जीत पक्की मान कर चल रहे थे…लेकिन अनंत सिंह के जेल जाने से भूमिहार उनके साथ लामबंद हो गए हैं..और कुर्मी वोटर नीतीश के सिंबल के साथ अनंत को वोट करेंगे ही…थोड़ा बहुत फायदा बीजेपी NDA वोटर्स को मिल सकता है…यानि चुनाव में अंनंत सिंह का पलड़ा भारी है..

मोकामा में वोटर 2 लाख89 हजार वोटर हैं..जिनमें भूमिहार, यादव, कुर्मी (धानुक) और मुस्लिम-पासवान प्रमुख हैं. जानकारी के अनुसार, 22 % से ज्यादा है..हैं दूसरे नंबर पर यादव वोटर करीब 15 % हैं…कुर्मी/धानुक की आबादी भी 15% से ज्यादा बताई जाती है…दुलारचंद यादव की हत्या के बाद जनसुराज के पीयूष प्रियदर्शी जो खुद धानुक समुदाय से हैं…उनके पक्ष में थोड़ा बहुत धानुक वोट जा सकता है लेकिन अनंत सिंह के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं दिख रही है…

कहने वाले भले कहें कि अनंत सिंह सियासी अग्नि परीक्षा से गुजर रहे हैं…लेकिन पिछले 20 सालों में तीर हो लालटेन हो निर्दलीय रहे हों…मोकामा का मतलब अनंत सिंह या छोटे सरकार रहा है..लेकिन इस बार दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद मोकामा ही नहीं बाढ़, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बरबीघा, वारिसलीगंज विधानसभा सीटों पर अब नए समीकरण बनने रहे हैं…लेकिन मोकामा में एक ही समीकरण है..वो है अनंत सिंह …क्योंकि मोकामा में लालू, नीतीश, भाजपा, लोजपा कोई फैक्टर नहीं…याद करिए 2015 जब विधानसभा चुनाव के वक्त अनंत सिंह जेल में बंद थे…लालू-नीतीश एक होकर उनका विरोध कर रहे थे…लोजपा-भाजपा भी विरोध कर रही थी। लेकिन, इसके बाद भी बिना एक दिन प्रचार किए, अनंत सिंह चुनाव जीत गए थे…इस बार भूमिहार और एकजुट होकर उनका समर्थन कर सकते हैं…2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू यादव एक हो गए थे। इस चुनाव में अनंत सिंह निर्दलीय थे। लालू-नीतीश ने अपने गठबंधन से यहां भूमिहार नेता नीरज कुमार को मैदान में उतारा था। महागठबंधन ये सोच रहा था कि लालू के यादव वोट), नीतीश के कुर्मी वोट और खुद उम्मदवार नीरज कुमार के नाम पर भूमिहार वोट के सहारे अनंत सिंह को हरा देंगे लेकिन, सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। अनंत सिंह लालू-नीतीश के संयुक्त विरोध के बाद भी करीब 18 हजार वोटों से जीत गए। वो भी बिना एक दिन प्रचार किए…

हालांकि ये आंकलन है…सियासी गणित है…असल नतीजे 6 तारीख की वोटिंग के बाद 14 नवंबर को ही सामने आएंगे..

#breakingnews #dularchandyadav #anantsingh

About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: https://ift.tt/1XftCiO

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://ift.tt/9Aqnieo

Follow us on Instagram: https://ift.tt/lDctWR8

Get latest updates on Telegram: https://ift.tt/2VoDMEc

Thank you for your support in keeping this website running.💛

View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信