Zee News US-Israel Missile War: बैलिस्टिक-हाइपरसोनिक मिसाइलों से तबाही, इतनी तेज क्यों उड़ती है मिसाइलें?

ईरान, इसराइल और अमेरिका के बीच पिछले 27 दिनों से जंग जारी है
आपस में एक दूसरे पर बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं,
और मिसाइल का नाम सुनते ही दिमाग में तेज रफ्तार, सटीक निशाना और जबरदस्त ताकत की तस्वीर बनती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर मिसाइल के अंदर ऐसा क्या होता है, जो उसे पलक झपकते ही आसमान चीरते हुए मैक 5 जैसी रफ्तार तक पहुंचा देता है? और सबसे बड़ा सवाल—ये मैक 5 होता क्या है?
सबसे पहले यहीं समझ लेते हैं।
‘मैक’ दरअसल रफ्तार मापने की एक इकाई है, जो आवाज की गति के आधार पर तय होती है। यानी मैक 1 का मतलब है आवाज की गति—करीब 1,235 किलोमीटर प्रति घंटा, हालांकि यह ऊंचाई और तापमान के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है। ऐसे में मैक 5 का मतलब हुआ आवाज की रफ्तार से पांच गुना तेज—यानी लगभग 6,000 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे भी ज्यादा। इस रफ्तार को ही हाइपरसोनिक गति कहा जाता है।अब सवाल ये कि मिसाइल इतनी तेज कैसे उड़ती है?असलियत यह है कि मिसाइलों में पेट्रोल या डीजल नहीं, बल्कि बेहद खास और हाई-एनर्जी रॉकेट फ्यूल का इस्तेमाल होता है। यही फ्यूल कुछ ही सेकंड में इतनी जबरदस्त ताकत पैदा करता है कि मिसाइल हवा को चीरते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंच जाती है।एक आम गलतफहमी यही है कि मिसाइलों में भी गाड़ियों जैसा ईंधन होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि मिसाइलों में ऐसे रॉकेट फ्यूल का इस्तेमाल होता है, जो बहुत कम समय में बहुत ज्यादा ऊर्जा पैदा कर सके।मिसाइलों में मुख्य रूप से तीन तरह के फ्यूल इस्तेमाल होते हैं—ठोस, तरल और हाइब्रिड।सबसे पहले ठोस ईंधन यानी सॉलिड फ्यूल। यह सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। इसमें HTPB जैसे पॉलिमर और अमोनियम परक्लोरेट जैसे ऑक्सीडाइजर का मिश्रण होता है। एक बार यह जलना शुरू हो जाए, तो लगातार ऊर्जा देता रहता है। यही वजह है कि अग्नि-V जैसी बैलिस्टिक मिसाइलों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।दूसरा है तरल ईंधन यानी लिक्विड फ्यूल। इसमें UDMH और नाइट्रोजन टेट्रॉक्साइड जैसे रसायनों का इस्तेमाल होता है। इन्हें अलग-अलग टैंकों में रखा जाता है और जरूरत पड़ने पर इंजन में मिलाकर जलाया जाता है। इसका फायदा यह है कि थ्रस्ट को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन सिस्टम जटिल होता है और रखरखाव ज्यादा कठिन होता है।
तीसरा है हाइब्रिड फ्यूल, जिसमें ठोस और तरल दोनों के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल सीमित मामलों में किया जाता है।अब बात करते हैं कि यह फ्यूल मिसाइल को इतनी तेज गति कैसे देता है।जब रॉकेट फ्यूल जलता है, तो बहुत ज्यादा तापमान और दबाव पैदा होता है। इससे बेहद गर्म गैस तेजी से पीछे की ओर निकलती है। न्यूटन के तीसरे नियम के अनुसार, उसी बल से मिसाइल आगे की ओर धक्का पाती है और तेजी से उड़ने लगती है।हाई-एनर्जी फ्यूल, शक्तिशाली इंजन और बेहतर एयरोडायनामिक डिजाइन—इन तीनों के मेल से मिसाइल मैक 5 या उससे ज्यादा की रफ्तार हासिल कर पाती है।
#usisraelwar #missileattack #missilefuel #worldnewstoday
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Watch the full video on YouTube

コメントを送信