Zee News DNA: चीनी सेना के 9 जनरल बर्खास्त, जिनपिंग को जनरल से डर क्यों लगता है? Xi xingping। China News

चीनी सेना के 9 जनरल बर्खास्त
जिनपिंग को जनरल से डर क्यों लगता है?
DNA मित्रों…आसिम मुनीर के अंदर तालिबान की दहशत के बाद अब हम आपको मुनीर के आका…यानी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अंदर छिपे डर से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं । आजकल सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ये कहा जा रहा है कि जिनपिंग को अपने ही जनरलों से डर लगने लगा है…जिनपिंग को लेकर ऐसी बातें क्यों कही जा रही हैं । क्या वाकई चीन के राष्ट्रपति और चीन की फौज के बीच खाई बढ़ती जा रही है । इन सवालों का जवाब समझने के लिए आपको चीन की फौज से जुड़ा बड़ा अपडेट बेहद गौर से देखना चाहिए । मित्रों…जिनपिंग के आदेश पर चीन के 19 वरिष्ठ अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है । इन अधिकारियों में से 9 चीन की थलसेना और नौसेना के वरिष्ठ कमांडर हैं । ये फैसला चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना बैठक से ठीक पहले लिया गया है और इसी वजह से माना जा रहा है कि ये सिर्फ बर्खास्तगी नहीं बल्कि फौज के जनरलों को जिनपिंग का सख्त संदेश है । सैन्य अधिकारियों के साथ ही साथ जिन प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है वो भी चीन के अहम विभागों में ऊंचे पदों पर कार्यरत थे । मित्रों…बतौर राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीसरा कार्यकाल मार्च 2023 में शुरु हुआ था और तभी से जिनपिंग लगातार चीन के सैन्य कमांडरों की बलि ले रहे हैं । पिछले ही साल अक्टूबर के महीने में 10 वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त किया गया था । जनवरी के महीने में जिनपिंग ने सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यूशिया को बर्खास्त किया था और अब 9 जनरलों पर जिनपिंग के ऑर्डर की गाज गिरी है । हर बार एक ही दलील दी जाती है कि फलां अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त था लेकिन सच ये है कि जिनपिंग के अंदर फौजी अफसरों की बढ़ती ताकत और उनकी बगावत का डर है । मित्रों…अगर आप चीन की फौज के हालात को गौर से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि इस लाल पलटन के अंदर जिनपिंग के खिलाफ बहुत ज्यादा गुस्सा भरा हुआ है । अब हम आपके लिए चीनी फौज की इसी नाराजगी का विश्लेषण करने जा रहे हैं । मित्रों…इस गुस्से की सबसे बड़ी वजह वो भेदभाव है जो जिनपिंग लगातार करते आ रहे हैं । जिनपिंग का मकसद है कि अगले साल तक वो ताइवान पर हमला करने के लिए तैयार हो जाएं । इस मकसद को पूरा करने के लिए जिनपिंग ने अपने करीबी कमांडरों को ऊंचे ओहदे दे दिए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को या तो बर्खास्त कर दिया है या फिर उनकी जिम्मेदारियां सीमित कर दी हैं । फौज के अंदर नाराजगी की दूसरी बड़ी वजह है जिनपिंग के फेवरेट अधिकारियों का फौज के मामलों में दखल । जिनपिंग के ये खास अधिकारी लगातार बजट से लेकर अहम मुद्दों पर फौज के कमांडरों की अनदेखी कर रहे हैं ।
#dnawithrahulsinha #chinaarmy #asimmunir #zeenews #breakingnews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India’s most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
————————————————————————————————————-
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Watch the full video on YouTube

コメントを送信