Zee Bihar Jharkhand Tejashwi Yadav का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप -‘खजाना खाली कर दिया भ्रष्टाचारियों ने’

Tejashwi Yadav का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप -‘खजाना खाली कर दिया भ्रष्टाचारियों ने’

Tejashwi Yadav On Nitish Kuamr: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने बिहार की वर्तमान स्थिति के लिए पिछले 21 सालों के शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार की विफलताओं का कच्चा चिट्ठा सदन के बाहर मीडिया के सामने रखा. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने पिछले 21 सालों से एनडीए की सरकार को मौका दिया, लेकिन बदले में राज्य को सिर्फ पिछड़ापन मिला. उन्होंने कहा कि आज बिहार की गिनती देश के सबसे गरीब और सबसे बेरोजगार राज्य के रूप में होती है. निवेश के मामले में भी बिहार की स्थिति सबसे चौपट है, जिससे राज्य का विकास पूरी तरह थम गया है. तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में 21 सालों के दौरान केवल अपराध, भ्रष्टाचार और अफसरशाही को बढ़ावा मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हर दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातें हो रही हैं, लेकिन सरकार के पास इन पर नियंत्रण पाने की न तो कोई इच्छाशक्ति है और न ही कोई ठोस योजना.
#tejashwiyadav
—————————————————————————————————————————————-
About Channel :

Zee Bihar Jharkhand is The No.1 News Channel Of Bihar Jharkhand.

ज़ी बिहार झारखंड….बिहार और झारखंड का नंबर 1 न्यूज चैनल है, यहां आप अपने राज्य बिहार-झारखंड से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं.

Subscribe & Follow us Us :
YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/ZeeBiharJharkhand

Visit website: https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeBiharJharkhand

Follow us on X: https://x.com/ZeeBiharNews

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zee_bihar_jharkhand/

Watch the full video on YouTube

コメントを送信