Zee Bihar Jharkhand Lohia Path Chakr Nehru Path: आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट की मिसाल बना लोहिया पथ चक्र

Lohia Path Chakr Nehru Path: आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट की मिसाल बना लोहिया पथ चक्र

Patna News: राजधानी पटना के बेली रोड पर निर्मित लोहिया पथ चक्र आज शहर की एक अलग और आधुनिक पहचान बन चुका है… अपने अत्याधुनिक, आकर्षक और व्यावहारिक डिजाइन के कारण यह पथ चक्र न सिर्फ आम लोगों के लिए सुविधा का केंद्र बना है, बल्कि देशभर के इंजीनियरों और योजना निर्माताओं के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है… कम जगह में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की यह अनोखी संरचना अब अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल बनती जा रही है…लोहिया पथ चक्र का डिजाइन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के इंजीनियरों को खासा पसंद आया है… इसी से प्रेरित होकर अब इस मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में लागू करने की तैयारी की जा रही है… इसकी शुरुआत ओडिशा से होने जा रही है. ओडिशा सरकार और NHAI की संयुक्त टीम ने पटना आकर लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण किया और कम जगह में बने इस पुल व अंडरपास आधारित डिजाइन की सराहना की… अधिकारियों का मानना है कि यह मॉडल शहरी ट्रैफिक की बड़ी समस्या का प्रभावी समाधान है |
#PatnaNews #LohiaPathChakra #BaileyRoad #BiharDevelopment #PatnaTraffic #ModernPatna
—————————————————————————————————————————————-
About Channel :

Zee Bihar Jharkhand is The No.1 News Channel Of Bihar Jharkhand.

ज़ी बिहार झारखंड….बिहार और झारखंड का नंबर 1 न्यूज चैनल है, यहां आप अपने राज्य बिहार-झारखंड से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं.

Subscribe & Follow us Us :
YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/ZeeBiharJharkhand

Visit website: https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeBiharJharkhand

Follow us on X: https://x.com/ZeeBiharNews

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zee_bihar_jharkhand/

Watch the full video on YouTube

コメントを送信