Zee Bihar Jharkhand ED vs Ranchi Police : ईडी बनाम रांची पुलिस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

ED vs Ranchi Police : ईडी बनाम रांची पुलिस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

ED vs Ranchi Police : झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को ईडी की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने रांची पुलिस की जांच पर रोक को जारी रखते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है.मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में ईडी अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. केस से जुड़े दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं ईडी अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की जांच और कार्रवाई पर भी फिलहाल रोक जारी रहेगी.आपको बता दें कि पेयजल विभाग में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की ईडी जांच कर रही थी. इसी दौरान मामले में आरोपी संतोष कुमार बिना समन के ही ईडी कार्यालय पहुंच गया और अपना बयान दर्ज करवाने की गुजारिश की, लेकिन संतोष ने पूछताछ के दौरान मारपीट का आरोप लगाते हुए रांची के एयरपोर्ट थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी.

#EDvsRanchiPolice #JharkhandHighCourt #EDNews #RanchiPolice
—————————————————————————————————————————————-
About Channel :

Zee Bihar Jharkhand is The No.1 News Channel Of Bihar Jharkhand.

ज़ी बिहार झारखंड….बिहार और झारखंड का नंबर 1 न्यूज चैनल है, यहां आप अपने राज्य बिहार-झारखंड से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं.

Subscribe & Follow us Us :
YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/ZeeBiharJharkhand

Visit website: https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeBiharJharkhand

Follow us on X: https://x.com/ZeeBiharNews

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zee_bihar_jharkhand/

Watch the full video on YouTube

コメントを送信