#AajTak Black And White Full Episode: Lok Sabha में पेश किए गए 3 बिल का विश्लेषण | Anjana Om Kashyap

Black And White Full Episode: Lok Sabha में पेश किए गए 3 बिल का विश्लेषण | Anjana Om Kashyap
केंद्र सरकार ने लोकसभा में तीन नए विधेयक पेश किए हैं. इन प्रस्तावित विधेयकों में यह प्रावधान है कि यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी केंद्रीय/राज्य मंत्री पर ऐसी धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है, जिनमें पांच साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है, और वे लगातार 30 दिन तक जेल में रहते हैं, तो उन्हें इकतीसवें दिन पद छोड़ना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें स्वतः ही पद से हटा हुआ माना जाएगा. सरकार का कहना है कि यह बिल संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के चरित्र और आचरण को संदेह से परे रखेगा और लोकतंत्र में जनता का विश्वास मजबूत करेगा. विपक्ष ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया है और कहा है कि इसका दुरुपयोग विपक्षी नेताओं को हटाने के लिए किया जा सकता है. सरकार ने विरोध के बाद इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया है.

राहुल गांधी ने देश में वोटों की चोरी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे. उन्होंने बिहार की वोटर अधिकार रैली में कहा कि वोट चोरी नहीं रुकी तो राशन कार्ड और जमीनों की चोरी भी शुरू हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि देश दो-तीन अरबपतियों का नहीं है, बल्कि किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और युवाओं का है. राहुल गांधी ने दावा किया था कि चुनाव आयोग ने लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं. नवादा में सुबोध कुमार नाम के व्यक्ति ने भी ऐसा ही दावा किया, लेकिन जांच में पता चला कि उसका नाम कभी वोटर लिस्ट में था ही नहीं और उसने वोटर कार्ड बनवाने से इनकार कर दिया था. रंजू देवी नाम की महिला का दावा भी गलत निकला; उसने बताया कि एक स्थानीय नेता ने उसे झूठ बोलने को कहा था.

वैश्विक राजनीति में नेताओं के वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. पिछले हफ्ते अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात से पहले यूक्रेन ने रूस की रिफाइनरियों पर ड्रोन से बड़े हमले किए थे. इन हमलों को यूक्रेन का विरोध माना गया था. अब व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के कुछ घंटों बाद रूस ने यूक्रेन पर जबरदस्त बमबारी की है. रूस ने यूक्रेन पर 270 से ज्यादा ड्रोन और 10 मिसाइलों से हमला किया.

भारत और चीन के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. दोनों देशों ने पहली बार अपने फाइनल बॉर्डर को तय करने की कोशिश शुरू कर दी है. यह प्रस्ताव भारत की तरफ से एनएसए डोभाल ने पेश किया था, जिसे चीन ने स्वीकार कर लिया है. दोनों देशों ने तय किया है कि जिन इलाकों में कम विवाद है, वहाँ से सीमा निर्धारण का काम शुरू होगा और फिर स्थाई रूप से सीमा चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

दुनिया के नक्शे को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. अफ्रीकी देशों के अफ्रीकी यूनियन ने यह मुद्दा उठाया है कि सोलहवीं शताब्दी के मर्केटर प्रोजेक्शन नामक नक्शे में अमीर और शक्तिशाली देशों को क्षेत्रफल में बड़ा दिखाया गया है, जबकि विकासशील और गरीब देशों को जानबूझकर छोटा दर्शाया गया है.

अहमदाबाद के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने दसवीं कक्षा के छात्र नयन की हत्या कर दी. यह वारदात स्कूल के अंदर हुई, जिससे देशभर में चिंता फैली.

लोकसभा में आज प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास किया गया. इस कानून के लागू होने के बाद उन सभी ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लग जाएगा जो लोगों के पैसे दांव पर लगाकर उन्हें करोड़ों जितवाने का लालच देते हैं.

#BlackAndWhite #amitshah #rahulgandhi #indiachinaborderdispute #ahmedabadschool #anjanaomkashyap #aajtakdigital #tvchunks

Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.

Chapters:
00:00 Story 1- ​Introduction
02:41 Story 2- Amit Shah introduced three bills in the Lok Sabha
20:51 Story 3- Rahul Gandhi Vote chori claims
27:01 Story 4- Russia-Ukraine War
28:41 Story 5- India-China Relations
32:55 Story 6- World Map Poor Nations
39:18 Story 7- Ahmedabad School Murder Case
44:19 Story 8- Online Gaming Bill

आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World’s Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews

Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

About Channel:
Aaj Tak is India’s Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://ift.tt/432f7QR

Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu

Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak

Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/

Follow us on Facebook: https://ift.tt/48OSG1r

Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak

Follow us on Instagram: https://ift.tt/v9PDhrs

Subscribe our other Popular YouTube Channels:

India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday

SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons

Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

Thank you for your support in keeping this website running.💛

View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信