#AajTak Bihar बिहार में वादों की जंग, बिहार की जनता किस पार्टी के वादों पर करेगी भरोसा? | AjaTak
Bihar बिहार में वादों की जंग, बिहार की जनता किस पार्टी के वादों पर करेगी भरोसा? | AjaTak
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान तेज हो गया है, जिसमें एनडीए के नीतीश कुमार, महागठबंधन के तेजस्वी यादव और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच वादों की झड़ी लग गई है. पार्टियां नौकरियों, महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता और मुफ्त बिजली जैसे लोकलुभावन वादों के साथ मतदाताओं, खासकर महिला वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, ‘हमारे चाचा बोलते थे 20 में कहां से लाएगा 10 लाख नौकरी, अपने बाप के पास से लाएगा पैसा?’. एक तरफ एनडीए सरकार ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर रही है, तो वहीं तेजस्वी यादव ‘माई बहन मान योजना’ और हर घर को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे हैं. इस बीच, प्रशांत किशोर ने एक घंटे में शराबबंदी खत्म करने जैसा चौंकाने वाला वादा कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.
#BiharElections #ndavsmahagathbandhan #biharpolitics #aajtakdigital
Thank you for your support in keeping this website running.💛
View on “Tokyo Trend News”
コメントを送信