#AajTak Black and White शो के आज के Highlights | 19 September 2025 | Anjana Om Kashyap | iPhone | Pakistan
Black and White शो के आज के Highlights | 19 September 2025 | Anjana Om Kashyap | iPhone | Pakistan
ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषण में आज भारत में आईफोन 17 सीरीज के नए स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू होने पर दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। कई लोग रात 12 बजे से ही स्टोर्स के बाहर इंतजार कर रहे थे। मुंबई में तो धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत भी आ गई। इन दृश्यों ने उन दावों को गलत साबित किया जो भारत को ‘डेड इकॉनमी’ बता रहे थे.
लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी कमांडर ने एक वीडियो में कबूल किया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर का मुरीदके स्थित टेरर कैंप नष्ट हो गया था. इस कमांडर ने खुद वीडियो बनाकर यह जानकारी दी। वीडियो में बताया गया कि कई एकड़ में फैले इस मरकजे तैयबा में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन भारत के ऑपरेशन के बाद यह कैंप नष्ट हो गया और अब इसे फिर से बनाया जा रहा है. पाकिस्तान की सरकार हाफिज सईद की मदद कर रही है ताकि इस टेरर कैंप को दोबारा बनाया जा सके. इस कबूलनामे के बाद यह सवाल उठता है कि दुनिया को पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ और कितने सबूत चाहिए. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को इस वीडियो के बाद पाकिस्तान से सवाल पूछने चाहिए और उसे ग्रे लिस्ट में डाल देना चाहिए.
राष्ट्रपति ट्रंप के दोहरे मापदंडों को लेकर दुनिया भर में चर्चा है. ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के दौरान उनके शाही स्वागत पर लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए. ब्रिटेन के करदाताओं ने इस खर्च पर सवाल उठाए हैं
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रिकवरी एजेंट ने सेना के एक जवान को अपमानित किया है. यह महिला मुंबई के HDFC बैंक की लोन रिकवरी एजेंट हो सकती है. जवान ने लोन के ब्याज को लेकर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में महिला ने उसे ‘गंवार’ कहा और यह भी कहा कि ‘तभी तुम लोगों के बच्चे ना विकलांग पैदा होते है और ऐसे ही लोग होते है जो शहीद हो जाते है.’ देश में आक्रोश पैदा कर दिया है. HDFC बैंक की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है और महिला कर्मचारी पर कार्रवाई को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूरोप के देश अल्बानिया ने पहली बार एक AI मंत्री की नियुक्ति की है. यह वर्चुअल मंत्री पिक्सेल और कोड से बनी है, जिसका नाम D.L.A. रखा गया है. D.L.A. का अर्थ ‘सूरज’ होता है.
जाते हुए मानसून ने हिमाचल-उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है. पिछले कुछ दिनों में किन्नौर और चमोली जैसे इलाकों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कई लोग लापता हो गए हैं और सड़कें बह गई हैं. इस आपदा के बीच, भूटान का मॉडल एक सबक के रूप में सामने आता है. भूटान ने पेड़ों की कटाई और सैलानियों की संख्या को नियंत्रित कर अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखा है. वहां के संविधान में 60% वन क्षेत्र अनिवार्य है और भारतीय पर्यटकों से प्रतिदिन ₹1200 का शुल्क लिया जाता है, जिससे पर्यटन नियंत्रित रहता है. भारत के पहाड़ी राज्यों को भी ऐसी नीतियों पर विचार करने की जरूरत है.
इस हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पचहत्तरवां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर दुनिया भर के नेताओं और मशहूर हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं. इस सूची में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स दी थर्ड का नाम भी शामिल है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के साथ एक कदम का पौधा भेंट किया.
#blackandwhiteshow #iphone17 #weather #donaldtrump #pakistan #anjanaomkashyap
आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World’s Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews
Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।
About Channel:
Aaj Tak is India’s Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://ift.tt/LUDaJrp
Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu
Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak
Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/
Follow us on Facebook: https://ift.tt/5JDzV4m
Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak
Follow us on Instagram: https://ift.tt/MsmCYiA
Subscribe our other Popular YouTube Channels:
India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday
SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons
Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial
Thank you for your support in keeping this website running.💛
View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信