#AajTak Black and White Full Episode: Nepal में तख्तापलट, 22 मौतें | KP Oli | Gen-Z | Anjana Om Kashyap

Black and White Full Episode: Nepal में तख्तापलट, 22 मौतें | KP Oli | Gen-Z | Anjana Om Kashyap
नेपाल में सरकार विरोधी ‘Gen Z क्रांति’ ने देश को हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता की आग में झोंक दिया है। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार, वंशवाद और सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में उग्र प्रदर्शन किए। अब तक 22 प्रदर्शनकारियों और 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई सरकारी इमारतें—संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और ऐतिहासिक सिंह दरबार—आग के हवाले कर दी गई हैं। हिंसा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर पर हमला हुआ, जिसमें उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के निजी घरों पर भी हमला किया और कई बैंक, होटल व दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं। प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं, और उनके देश छोड़ने की अपुष्ट खबरें भी सामने आ रही हैं। सुरक्षा कारणों से काठमांडू हवाई अड्डे से सभी उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जाए। नेपाल की सेना और प्रशासन की शांति की अपीलें अब तक बेअसर साबित हुई हैं, जिससे देश में गहराते संकट पर भारत समेत पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ गई है।

नेपाल में जारी Gen Z आंदोलन ने अब एक स्पष्ट राजनीतिक दिशा पकड़ ली है, जिसमें युवा नेतृत्व सामने आ रहा है। इस आंदोलन की अगुआई कर रहे हामी नेपाल नामक एनजीओ के संस्थापक सुदन गुरूंग ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा रोकने की अपील की है और बैंक लूट जैसी घटनाओं से संगठन को अलग कर लिया है। 36 वर्षीय सुदन गुरूंग, जो एक समाजसेवी और आपदा राहत कार्यकर्ता हैं, ने 8 सितंबर को युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “अब और नहीं, यह हमारा समय है। यह हमारी लड़ाई है।” उनकी अपील ने आंदोलन को संगठित और उद्देश्यपूर्ण रूप दिया। वहीं, 35 वर्षीय बालेन शाह, जो काठमांडू के निर्दलीय मेयर हैं और एक रैपर व सिविल इंजीनियर भी हैं, सोशल मीडिया पर नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखे जा रहे हैं।

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता चरम पर पहुंच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को एक बार फिर पद छोड़ना पड़ा, जब ‘Gen Z क्रांति’ और ‘नेपो किड्स’ आंदोलन ने देशभर में उग्र रूप ले लिया। कभी नेपाल के हीरो माने जाने वाले ओली पर अब भ्रष्टाचार और वंशवाद के आरोप लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी संपत्ति पिछले 10 वर्षों में ₹100 करोड़ तक पहुंच गई। 2020 में अपने पैतृक गांव में ₹4 लाख खर्च कर हेलीपैड बनवाने और नेपाल के नक्शे वाला केक काटने की घटना ने जनता के बीच नाराज़गी को जन्म दिया।

#blackandwhite #nepal #nepalviolence #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital #tvchunks #anjanaomkashyap

Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing.

Chapters:
00:00 Story 1- ​Introduction
01:51 Story 2- Nepal Gen Z protest
18:24 Story 3- Nepal Youth Uprising
27:48 Story 4- Nepo kids protest Nepal

आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi
news Live on the World’s Most Subscribed News Channel on YouTube.
#LatestNews #Aajtak #HindiNews

Aaj Tak News Channel:
आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

About Channel:
Aaj Tak is India’s Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi.
Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://ift.tt/lN6hEK7

Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu

Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak

Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/

Follow us on Facebook: https://ift.tt/NVzrQxB

Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak

Follow us on Instagram: https://ift.tt/WUHy1ID

Subscribe our other Popular YouTube Channels:

India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday

SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons

Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

Thank you for your support in keeping this website running.💛

View on “Tokyo Trend News”

コメントを送信