Zee Bihar Jharkhand Jharkhand PESA Act : पेसा कानून के कैबिनेट से पास होने के बाद क्या बोलीं मंत्री Dipika Pandey ?

Jharkhand PESA Act : पेसा कानून के कैबिनेट से पास होने के बाद क्या बोलीं मंत्री Dipika Pandey ?

Jharkhand PESA Act : झारखंड में पेसा (PESA) नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में इसे ऐतिहासिक दिन बताया… उन्होंने कहा कि आज पेसा दिवस है और पेसा लागू होने के 29 साल तथा झारखंड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर कैबिनेट से नियमावली का पारित होना राज्य के लिए गर्व का विषय है….मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी, मार्गदर्शन दिया और नियमावली के ड्राफ्ट को तैयार कराने में अहम भूमिका निभाई… उन्होंने बताया कि इस नियमावली के निर्माण में कई सामाजिक संगठनों से सुझाव लिए गए, विभागीय स्तर पर चर्चा हुई और उसके बाद कैबिनेट से इसे पारित किया गया…उन्होंने कहा कि झारखंड का पेसा ड्राफ्ट देश में सबसे बेहतर होगा। हालांकि, अब सबसे बड़ी चुनौती इसे प्रभावी तरीके से लागू करना है… नियमावली के सभी प्रावधानों को अक्षरशः लागू किया जाएगा ताकि ग्राम सभाओं को वास्तविक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

#deepikapandey #hemantsoren #congress #pesaact
—————————————————————————————————————————————-
About Channel :

Zee Bihar Jharkhand is The No.1 News Channel Of Bihar Jharkhand.

ज़ी बिहार झारखंड….बिहार और झारखंड का नंबर 1 न्यूज चैनल है, यहां आप अपने राज्य बिहार-झारखंड से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं.

Subscribe & Follow us Us :
YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/ZeeBiharJharkhand

Visit website: https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeBiharJharkhand

Follow us on X: https://x.com/ZeeBiharNews

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zee_bihar_jharkhand/

Watch the full video on YouTube

コメントを送信